होटल, दुकान सहित कोचिंग संस्थाओं में पार्किंग की अव्यवस्थित अवस्था पर निगम जल्द करेगी कार्यवाही, भेजा जा रहा है नोटिस।

सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनो ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है, इसे लेकर कोर्ट और सरकार ने कई बार दिशा निर्देश जारी किए हैं, ताकि शहर की व्यवस्था दुरुस्त की जा सके, सख्ती के बाद एक बार फिर निगम प्रशासन कार्यवाही के मुड में है जिन परिसर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है उन्हें नोटिस दिया जा रहा है और जिन संस्थाओं, परिसर में पार्किंग का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है, उनकी भी सूची बनाई जा रही है ।

जल्द ही निगम इन पर कार्यवाही करने की बात कह रहा है। नोटिस देने के बाद निगम अमला परिसर सील बंद करने की कार्यवाही करेगा, इससे पहले भी ऐसी ही कार्यवाही की गई थीं, कुछ दिनों तक चली कार्रवाई के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है, क्योंकि पार्किंग का दुकान या गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है, अब निगम प्रशासन फिर से इन पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles