12th इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल में ‘जागृति राय’ को 15 मिनट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में मिला “बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का अवार्ड”

फिल्म सिटी नोएडा में आयोजित 12th इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल में बिलासपुर की जागृति राय को 15 मिनट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का अवार्ड मिला है। मूलतः कोरबा की जागृति राय बिलासपुर के निजी चैनल ग्रैंड गुंबर न्यूज़ की न्यूज़ एंकर भी है, जिन्हें फोटोग्राफी का शौक है।

हाल ही में उन्होंने बिलासा दाई शीर्षक से निर्मित डॉक्यूमेंट्री में वीडियोग्राफी की थी। इसी डॉक्यूमेंट्री का चयन 12th इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया। इंटरनेशनल जर्नलिस्ट सेंटर द्वारा 21 अगस्त को उन्हें नोएडा में सम्मानित किया गया। यह बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

इस मौके पर जागृति राय ने कहा कि जर्नलिज्म की स्टूडेंट होने की वजह से उनकी दिलचस्पी फिल्म निर्माण तकनीक की सभी पहलुओं में है और वह लगातार फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करती है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के पुरस्कार हौसला बढ़ाते हैं और भविष्य के लिए बेहतर करने की ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles