Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में स्वाइन फ्लू का कहर, एक और मरीज मिलने से हड़कंप।

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू का कहर, एक और मरीज मिलने से हड़कंप।

बीते 20 मई को अपोलो अस्पताल में हुए कालरी कर्मी व्यक्ति एमसीबी निवासी जवाहर लाल के मौत के मामले में जहां उसका रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है तो वहीं बिलासपुर में फिर से एक नए स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टि हुई है। दरअसल करबला फजल बाड़ा निवासी सज्जो खान लंबे समय से सर्दी खासी से पीड़ित थी जिसका स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया और उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे फजल बाड़ा में हड़कम्प मच गया है, वहीं फजल बाड़ा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे भी करना शुरू कर दिया गया है।

इसी के साथ वर्तमान में तकरीबन पंद्रह मरीजों का उपचार अपोलो, सिम्स एवं अन्य निजी अस्पतालों में किया जा रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। गौरतलब हो कि प्रदेश भर में अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। स्वाइन फ्लू के लिए आइसोलेशन वार्ड जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज में बनवाया गया है। सर्दी, खांसी एवं कफ के साथ तेज बुखार से पीड़ितों का स्वाइन फ्लू टेस्ट कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments