Homeहमर बिलासपुरसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के द्वारा भोजली...

सिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के द्वारा भोजली पर्व का आयोजन, बड़ी संख्या में युवतियों ने लिया भोजली प्रतियोगिता में भाग।

छत्तीसगढ़ का लोक पर्व भोजली रतनपुर में भी धूमधाम से बनाया गया। इस मौके पर सिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के द्वारा भोजली पर्व का आयोजन गया। इसके अलावा रतनपुर के करैहापारा जनप्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा भोजली प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया।

महामाया मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट के द्वारा भोजली प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमे नगर की युवतियों के द्वारा बड़े ही उत्साह से सात दिवस तक भोजली की सेवा के बाद भोजली प्रतियोगिता के साथ विसर्जन का कार्यक्रम महामाया प्रांगण में हुआ।

जिसमें प्रथम पुरुस्कार 1500, श्रीफल, चुनरी, दूसरा 1100 श्रीफल, चुनरी, और तीसरा 900 श्रीफल, चुनरी, साथ ही सांत्वना पुरस्कार 500 श्रीफल, चुनरी, दिया गया। फिर सिर पर भोजली को रखकर विसर्जन यात्रा निकाली गयी। जिसमें मंडली द्वारा भोजली गीत गाकर मांदर की थाप के साथ महामाया कुंड में इसे विसर्जित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments