सावन मास के पहले सोमवार से चले आ रहे रुद्राभिषेक का श्रावण पूर्णिमा के आखिरी सोमवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सदर बाजार मे षडंग रुद्राभिषेक अनुष्ठान की पूर्णाहूति की गई। जिसमें भगवान का रुद्राभिषेक एवं रुद्र हवन किया गया। इस उपलक्ष में संजय तिवारी के द्वारा श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर खीर का भंडारा कराया गया।

इस कार्यक्रम में पंडित चिरंजीवी, कृष्ण चंद्र मिश्रा, अभिनव गोपाल शरण, बाकी भक्त गण, मंदिर प्रबंधक श्रीप्रपन्न मिश्रा के उपस्थिति में कार्यक्रम को पूर्ण किया गया। हर साल सदर बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में इसी प्रकार सावन के महीने में एक महीने का रुद्राभिषेक आयोजित कर उन सभी को रुद्राभिषेक करने का मौका प्रदान किया जाता है। जो भगवान शिव की आराधना करना चाहते हैं। इस साल भी सावन के महीने में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया।




