Homeहमर बिलासपुररेलवे सांस्कृतिक निकेतन में तीन दिवसीय प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस...

रेलवे सांस्कृतिक निकेतन में तीन दिवसीय प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 का आयोजन।

खिलाड़ी अपने बेहतर खेल के प्रदर्शन से जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। उनमें खेल संघ की अहम भूमिका होती है जो विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन कर इन खिलाड़ियों को मंच प्रदान करता हैं। इसी कड़ी में रेलवे सांस्कृतिक निकेतन में तीन दिवसीय प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ बिलासपुर और छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में बिलासपुर टेबल टेनिस संघ के द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में 13 जिलों के लगभग 270 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। 6 वर्ग में बांटे गए इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश की।इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि बिलासपुर में टेबल टेनिस के प्रति खिलाड़ियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है, जो खेल के उज्जवल भविष्य के लिए काफी लाभदायक है।

बिलासपुर में आयोजित हो रहे इस टेबल टेनिस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के द्वारा अपने बेहतर खेल के माध्यम से जहां रैंकिंग सुधारने की कोशिश की गई तो वहीं अब यहां से चयनित बच्चों राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाने आगे बढ़ेंगे। इस दौरान खिलाडी और उनके अभिभावक, आयोजक सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments