नशे में चूर कार चालक ने स्कूटी सवारियों को मारी टक्कर, एक किलोमीटर तक घसीटा, गुस्साए लोगों ने की जमकर पिटाई।

देर रात नशे में चूर कार चालक की लापरवाही और रफ्तार के कहर का मामला सामने आया है। नेहरू चौक पर नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार युवक स्कूटी को 1 किलोमीटर तक घसीटते रहे, आगे कार रुकवाकर गुस्साए लोगों ने कार सवार दोनों युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई की। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब दो बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू चौक के पास अशोक नगर सरकंडा निवासी युवक अपनी एक्टिवा गाड़ी जिसका क्रमांक CG 07 BD 2050 में अपने घर जा रहा था। तभी एक सफेद रंग की कार क्रमांक CG 10AX 9805 में दो युवक नशे में वाहन को चलाते हुए एक्टिवा को जबरदस्त ठोकर मारी, ठोकर खाने से युवक सड़क के दूसरी ओर जा गिरा और उसकी एक्टिवा कार के सामने के हिस्से में फंस गई।

इस घटना के बाद कार चालक घुरू निवासी महेश कुमार कश्यप और उसका साथी अजय कुमार मानिकपुरी कार में फंसी एक्टिवा गाड़ी सहित अपनी कार को नेहरू चौक से इंदिरा सेतु होते हुए पुराने सरकंडा पुल की तरफ भाग रहे थे। वहीं इस मार्ग में खड़े लोगों ने कार में एक्टिवा फंसी गाड़ी देखने के बाद इनका पीछा करते हुए उसे रोका जहां पर कार में स्कूटी गाड़ी को फंसा पाया। इनकी इस हरकत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। इधर घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन और सरकंडा पुलिस पहुंच गई, और गुस्साए लोगों को शांत कराकर आरोपी कार चालक युवकों को थाने लेकर गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles