Homeहमर बिलासपुरनप गए महापौर रामशरण यादव …वायरल आडियो में बातचीत में फसे महापौर...

नप गए महापौर रामशरण यादव …वायरल आडियो में बातचीत में फसे महापौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया निलंबन आदेश

नप गए महापौर रामशरण यादव …वायरल आडियो में बातचीत में फसे महापौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया निलंबन आदेश

बिलासपुर/पूर्व विधायक और बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के बीच वीडियो वायरल होने की घटना के बाद जहां एक दिन पहले कांग्रेस कमेटी ने उन्हें नोटिस जारी किया था तो वहीं शुक्रवार दोपहर तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर महापौर और कांग्रेस पार्टी के नेता रामशरण यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया दोपहर को यह आदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी किया गया जिसके बाद अब महापौर की कुर्सी भी खतरे में पड़ गई है दरअसल पिछले दिनों बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव और पूर्व विधायक अरुण तिवारी के बीच एक ऑडियो टेप वायरल हुआ था जिसमें बिलासपुर महापौर टिकटों की खरीद फरोक की बात कह रहे थे ठीक चुनाव के पहले इस तरह की घटना सामने आने की वजह से कांग्रेस पार्टी की इसमें किरकिरी हुई है जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस पर बड़ा एक्शन लिया है हालांकि महापौर के द्वारा अभी इस संबंध में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन महापौर के द्वारा लगातार कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया जा रहा था अब इस निलंबन के बाद आगे की महापौर की क्या रणनीति होगी यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

विनोद कुशवाहा
एडिटर
G news

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments