Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है लिहाजा राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर अब अपने प्रत्याशी को जीत ने अपील कर रहे हैं

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है लिहाजा राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर अब अपने प्रत्याशी को जीत ने अपील कर रहे हैं

इसी कड़ी में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने बिलासपुर पहुंची बिलासपुर जिले के अलावा कोरबा जांजगीर चांपा जिले से भी बसपा के प्रत्याशी यहां पहुंचे थे । जहां मायावती ने अपनी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि पिछले 23 वर्षों में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से यहां भाजपा और कांग्रेस की सरकार रही है लेकिन इन दोनों ही पार्टियों ने छत्तीसगढ़ का विकास नहीं किया है लिहाजा बहुजन समाज पार्टी को मौका देने पर बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ का विकास यही पार्टी कर सकती है बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इस बार संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ रही है ऐसे में छत्तीसगढ़ में बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को उम्मीद है कि वह इस बार छत्तीसगढ़ में बेहद अच्छी स्थिति में रहेंगे और किंग मेकर की भूमिका भी निभा सकते हैं बसपा ने इस बार छत्तीसगढ़ में काफी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं तो वहीं कुछ सीट पर बसपा की उम्मीदवार जीते भी सकते हैं ऐसे में इस रैली में प्रत्याशियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे थे जहां उन्होंने बहन मायावती के भाषण और प्रत्याशियों के द्वारा जीतने के बाद किए जाने वाले कार्यों को जानने का प्रयास किया साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस आम सभा में पूरा मैदान खचाखच भरा नजर आया तो वही इस भीड़ को देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है कि छत्तीसगढ़ में बसपा एक बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है बस जरूरत है तो इस भीड़ को वोट में तब्दील करने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments