सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, युवाओं की टोली मस्ती और उमंग के बीच मटकी फोड़ने का आनंद लेते नजर आए। इस मौके पर युवाओं ने जगह-जगह मटकी को फोड़ कर इस उत्सव को धूमधाम से मनाया। गौरतलब है, कि हर साल इसी तरह से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर युवाओं की टोली एक समूह में इकट्ठा होकर इसी तरह से मटकी फोड़ में शामिल होती है और इस उत्सव को धूमधाम से मनाती है। महाराष्ट्र के साथ अब छत्तीसगढ़ में भी दही हांडी फोड़ने को लेकर एक अलग ही उत्साह नजर आता है, गोडपारा की नव प्रभात जन्माष्टमी समिति पिछले 35 सालों से इस परंपरा का निर्वहन कर रही है। उनका कहना है कि हिंदू सनातन संस्कृति को जीवित बनाए रखा जा रहा है। इससे आने वाली पीढ़ी को भी सीख मिलेगी।





