निगम प्रशासन की निष्क्रियता के चलते चोरों का बढ़ा आतंक, साज सज्जा के उपकरण कर रहे चोरी।

स्मार्ट सिटी के तहत शहरों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है, जिस पर लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं, वही स्मार्ट सिटी के तहत किये जा रहे सजा सज्जा के उपकरण चोरी हो रहे हैं, निगम प्रशासन की निष्क्रियता के चलते चोरों का आतंक बढ़ गया है। महाराणा प्रताप चौक के पास ओवर ब्रिज के नीचे गार्डन बनाए गए थे, जहां बीचो-बीच आकर्षक कृत्रिम पौधे लगाए गए थे, लाइट जलने पर रात में सूंदर लाइटिंग से शहर की सुंदरता बढ़ती लेकिन चोरों ने उसे वहां से उखाड़ दिया है।

निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते शासन के लाखों रुपए के उपकरण पर चोर हाथ साफ कर रहे है। गार्डन की देखरेख नहीं होने से आसपास के व्यापारी यहां कचरा फेंक रहे हैं, जिससे गार्डन पूरी तरह से उजाड़ हो चुका है, सुंदरता के लिए लगाए गए उपकरण टूट चुके हैं, यहां मवेशियों का भी जमावड़ा लगा रहता है, रात होते ही आसामाजिक तत्वो द्वारा यहां नशाखोरी की जाती है, इन तमाम अवस्थाओं की ओर जब निगम के आला अफसर की ओर जी न्यूज ने ध्यान आकर्षित कराया गया तो उन्होंने एसपी से शिकायत करने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles