शहर और शहर से लगे आसपास के इलाकों में चोरी की वारदाते थमने का नाम नही ले रही है। चोर रोजाना किसी ना किसी के सुने मकान में धावा बोलकर लाखों की चोरी कर रहे है। इस बार चोरो ने सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका गुलाब नगर स्थित एक सुने मकान में दबिश देकर यहां से सोने – चांदी और भगवान की प्रतिमाओ पर अपना हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

जानकारी मिली कि मोपका गुलाब नगर की रहने वाली महिला नेहा पाटकर अपने परिवार के साथ 17 अगस्त को अपने मायके गयी हुई थी।जब वह 26 अगस्त की रात लौटी तो देखा कि उसके घर के सामने दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर अलमीरा सहित अन्य सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा है। तब जाकर महिला को एहसास हुआ कि उसके घर चोरी हुई है।जब उसने जांच किया तो उसके घर से सोने चांदी के जेवरात और भगवान की प्रतिमा सहित कुल 50 हजार रुपये के सामान गायब थे। इसके बाद इस मामले की शिकायत महिला ने थाना सरकंडा पहुंचकर दर्ज की है।


