Homeहमर बिलासपुरफाटक संबंधी परेशानियों को लेकर बाराद्वार-सक्ति के रहवासियों ने बिलासपुर मंडल को...

फाटक संबंधी परेशानियों को लेकर बाराद्वार-सक्ति के रहवासियों ने बिलासपुर मंडल को सौपा ज्ञापन।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बाराद्वार-सक्ति स्टेशनों के स्थित मानव रहित समपार संख्या 326 सकरेली फाटक को सुरक्षागत कारणों से रेलवे 31 अगस्त शनिवार से स्थायी रूप से बंद करने जा रही है। जिसका विरोध होना शुरू हो गया है दरअसल जिस जगह पर यह फाटक स्थित है उसके आसपास कई गांव मौजूद है जिनका इसी फटाक से रोजाना आना जाना होता है। यह फाटक बंद हो जाने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सरकेली बाराद्वार के ग्रामीण इस आदेश को लेकर रेलवे के प्रति खासे नाराज है।

गुरुवार को गांव के सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियो ने जीएम कार्यालय पहुंच कर अपनी बातें रखी। उन्होंने जीएम को ज्ञापन सौंपा है कि फाटक पर अंडर ब्रिज का निर्माण होने के बाद इसे स्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सरकेली के सरपंच ने बताया कि लगभग 5000 से अधिक संख्या की आबादी वहां निवास करती है और इसी फटाक से उनका रोजाना आना जाना लगा रहता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि उनकी मांगों को वे विचार कर उनकी समस्या का समाधान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments