Homeहमर बिलासपुरगणेश चतुर्थी को लेकर मूर्ति निर्माण का कार्य जोरो पर, पच्चास रुपये...

गणेश चतुर्थी को लेकर मूर्ति निर्माण का कार्य जोरो पर, पच्चास रुपये से लेकर पच्चास हजार रूपए की रेडीमेड मिट्टी की गणेश प्रतिमा बजारो में उपलब्ध।

गणेश पूजा को अब कुछ ही दिन शेष बचे गए है। सात सितंबर दिन शनिवार को गणेश पूजन है। इसलिए मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने मे लगे हुए है। वही बिलासपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार ने बताया कि इस वर्ष उनके यहा 15 से 16 फिट के पंचमूखी, रिद्धि को अपने हाथो से अश्व पर बैठाते हुए, अयोध्या के रामजी, आइस्क्रीम, पिज्जा, मोबाईल खेलते हुए विभिन्न प्रकार के गणेश जी बनाए जा रहे है। इसके साथ ही इस बार मुंबई से लालबाग के राजा नागपुर से गणेश जी की बहुत ही सुंदर-सुंदर प्रतिमा लाई गई है। इसके साथ ही इस बार विशेष कर अयोध्या के श्री राम जी की थीम में गणेश जी को विराजमान किया गया है। बाल गणेश की 500 रू से मूर्ति बनाई जाती है।

शहर के कइ जगहो से ग्राहक मूर्ति लेने आते है दुकानदार ने बताया कि बहुत से ग्राहक ने मूर्ति बुक भी कर दी है। बाजारो में भी गणेश जी की प्रतिमा सजने लगी है। पच्चास रुपये से लेकर पच्चास हजार रूपए की रेडीमेड मिट्टी की गणेश प्रतिमा बजारो मे उपलब्ध है। शहर के हर क्षेत्र में गणेश जी की प्रतिमा नजर आ रही है। तरह-तरह के वैरायटी देखने को मिल रहे हैं और गणेश जी की प्रतिमा लेने के लिए लोगों की भीड़ भी लगनी शुरू हो गई है। कईयों ने तो अपनी पसंदीदा गणेश जी की मूर्ति की बुकिंग भी करनी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments