बिजली बिल समस्या से उपभोक्ता परेशान, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से 200-250 की बिजली बिल 1000 ₹ तक आ रही।

अतिरिक्त बिजली बिल आजकल एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। जो उपभोक्ताओं को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। कभी-कभी उपभोक्ताओं द्वारा कम बिजली उपयोग करने के बावजूद अधिक बिजली बिल आ जाते हैं। ऐसा तकनीकी कारणो के कारण होता है। इसके अलावा भी कई प्रकार के कारण है जिससे बिजली का बिल ज्यादा आता है। लगातार उपभोक्ताओं द्वारा यह शिकायत की जा रही है कि उनका बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। यही वजह है कि बिजली का भुगतान करने में कई प्रकार की समस्याएं आती है। बिलासपुर के नेहरू नगर में लगातार बिजली संबंधित शिकायत लोगों ने की थी। लोगों का कहना है कि जितना बिजली इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उससे ज्यादा बिजली का बिल आ रहा है। पहले बिल 200 से 250 आती थी अब बिल 1000 से 1500 आता है। अपनी शिकायत को लेकर कई बार वहां के निवासी नेहरू नगर स्थित बिजली विभाग में भी जाकर अपनी कंप्लेंट दर्जत कराई है।

इस विषय में बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि ऐसा नहीं है, जितना यूनिट लोग इस्तेमाल करते हैं उतना यूनिट ही बिजली के बिल में आता है उससे अधिक यूनिट बिल नहीं आता है लेकिन निवासी लगातार बिल ज्यादा आने की समस्या से जूझ रहे है। लोगों की शिकायत है कि यह समस्या स्मार्ट मीटर लगाने के बाद से सामने आ रही है। स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। इसे लेकर भीतर ही भीतर लोगों में गुस्सा भड़क रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles