Homeहमर बिलासपुरखेत के फार्म हाउस में लगे डेढ़ लाख रुपए की सबमर्सिबल...

खेत के फार्म हाउस में लगे डेढ़ लाख रुपए की सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाला चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे।

खेत के फार्म हाउस में लगे सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले गिरोह को सीपत पुलिस ने पकड़ा है। देवरी खुर्द निवासी रामकुमार पटेल का सीपत दर्रा भाटा में खेती है, जहां से 19 अगस्त को चोरों ने खेत में लगे 2 सबमर्सिबल मोटर पंप और केबल वायर की चोरी कर ली थी, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए है। इसकी शिकायत सीपत थाने में की गई थी। पुलिस चोरों की तलाश में थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सबमर्सिबल मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। संदेह होने पर पुलिस ने भाटापारा दर्रा भाटा सीपत निवासी सुरेंद्र टंडन, रोहित सिदार, भोला प्रजापति और बसंत लहरे को पकड़ा तो उनके पास से चोरी के दोनों सबमर्सिबल पंप और उसके साथ लगा हुआ केबल मिल गया। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments