Homeहमर बिलासपुरदागी शिक्षण संस्थानों को संरक्षण देने के आरोप में एनएसयूआई ने एक...

दागी शिक्षण संस्थानों को संरक्षण देने के आरोप में एनएसयूआई ने एक बार फिर किया डीईओ का घेराव, नकली नोट उड़ाए।

बिलासपुर में संचालित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल और महर्षि यूनिवर्सिटी में संचालित डीएलएड पाठ्यक्रम में व्याप्त अनेक गड़बड़ियों एवं अनियमितताओं को लेकर कार्यवाही नहीं होने पर छात्र संघ ने नेहरू चौक से नारेबाजी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव कर दिया। डीईओ के नहीं मिलने पर एनएसयूआई छात्रों ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया, तहसीलदार के समझाइश के बाद छात्र शांत हुए।

निजी और सरकारी स्कूलों में चल रही गड़बड़ी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से आक्रोशित एनएसयूआई सदस्यों ने शुक्रवार को नेहरू चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे जहां डिईओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यालय का घेराव कर दिया। एन एस यूआई के रनजीत सिंह ने बताया कि डिईओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है और वे हमेशा कार्यालय से नादरत रहते हैं जबकि सूचना के बाद भी शिक्षा अधिकारी मौजूद नहीं है। उन पर करोड़ों रुपए के घोटाले का भी आरोप है ।छात्रों ने डीईओ से इस्तीफा की मांग की है।

इस दौरान एनएसयूआई के छात्रों ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस के रोकने के बावजूद भी जबरदस्ती कार्यालय में प्रवेश कर गए, साथ ही पुलिस अधिकारियों के सामने नकली नोटों को फेंकते हुए विरोध जताया। मौके पर नोट को असली समझते हुए बच्चे लुटते, छीनते नजर आए। इस दौरान पुलिस अधिकारी और तहसीलदार अतुल वैष्णव मौजूद रहे उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने छात्र संघ पहुंचा है जिनकी बात जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंचा दी जाएगी।

बिलासपुर में संचालित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल और महर्षि यूनिवर्सिटी में संचालित डीएलएड में पाठ्यक्रम व्याप्त अनेक गड़बड़ियों एवं अनियमितताओं को लेकर कार्यवाही नहीं होने पर एनएसयूआई के पदाधिकारी ने बताया। लगभग 2 माह पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसका आज दिनांक पर्यंत तक जांच प्रतिवेदन नहीं दिए जाने एवं कोई भी निर्णयात्मक कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया है, उन्होंने कहा कि डीईओ का घेराव कर उनके इस्तीफे की मांग की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments