Homeहमर बिलासपुरस्मार्ट सिटी के तहत अपोलो मार्ग का जल्द किया जाएगा चौड़ीकरण, रहवासी...

स्मार्ट सिटी के तहत अपोलो मार्ग का जल्द किया जाएगा चौड़ीकरण, रहवासी में खुशी वहीं व्यवसाईयों में नाराजगी।

स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों में तेजी देखी जा रही है। शहर की सड़को को चौड़ीकरण कर यातायात दुरुस्त किया जा रहा है। जिसमें शहर के मुख्य मार्ग अपोलो रोड से रपटा पुल का चौड़ीकरण किया जाना है। जिसे लेकर एक तरफ रहवासियो मे खुशी है। तो वहीं व्यवसाईयों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

बिलासपुर के शनिचरी रपटा से वसंत विहार चौक तक 60 फीट चौड़ी नई सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए इन मार्गो में स्थित लगभग 500 अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। जिनमे 250 मकान हैं। नगर निगम की टीम ने अपना सर्वे लगभग पूरा कर लिया है। जिसमें अभी वसंत विहार के पास का कुछ हिस्सा बाकी है। इसे पूरा कर कमिश्नर को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद आदेशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण होने से लगभग एक लाख रहवासियों को इसका फायदा मिलेगा। अपोलो हॉस्पिटल की ओर जाने वाली सड़क 78 फीट तो वसंत विहार चौक से सीपत रोड 115 फीट तक चौड़ी है। अवैध कब्जे के कारण सड़कों की चौड़ाई सिमट गई है। जिसकी वजह से वर्तमान में अक्सर यहां ट्रैफिक संबंधित समस्याएं देखी जाती है। बेहतर यातायात के लिए अब यहां सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई जा रही है। जिसको लेकर यहां के कुछ रह वासियों ने बताया कि चौड़ीकरण से काफी लाभ मिलेगा। शहर का प्रमुख हॉस्पिटल अपोलो में दिन भर एंबुलेंस का आना-जाना लगा रहता है। यातायात समस्याओं से एंबुलेंस बहुत प्रभावित हो रहे थे। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे इस कार्य में लोगों को लाभ मिलेगा।

शहर की पुरानी चांटीडीह सब्जी मंडी अस्त व्यस्त है। नगर निगम के अफसरों का कहना है कि जिस प्रकार बृहस्पति बाजार में इंटीग्रेटेड मार्केट बनाया जा रहा है। उसी प्रकार वहां की शिफ्टिंग के बाद चांटीडीह सब्जी मंडी को भी इंटीग्रेटेड मार्केट बनाया जाएगा। अपोलो चौक से रपटा तक आने जाने वालों में शहर के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी हैं। अरपा पार की बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग इस रास्ते का इस्तेमाल शनिचरी बाजार और थोक बाजार एवं गोल बाजार आने जाने के लिए करते हैं। इसलिए यह रास्ता महत्वपूर्ण रास्ता है। इसके साथ ही अपोलो के बाहर स्थित दुकानदारों ने अपनी नाराजगी जताते हुए बताया कि सालों से हम गरीब यहां व्यापार कर रहे हैं। यदि अचानक से हमें यहां से हटा दिया जाएगा। तो इससे हमारे दैनिक जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। हम छोटा-मोटा व्यवसाय करने वाले लोगों की रोजी-रोटी हमसे छीन जाएगी। व्यवसायियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण करने से अच्छा जो सड़क है उसे व्यवस्थित करना चाहिए। जिससे यातायात में किसी प्रकार की बाधा भी नहीं आएगी और यदि सड़क चौड़ीकरण किया भी जा रहा है तो कुछ जगह हमारे लिए छोड़ कर चौड़ीकरण का कार्य किया जाए। ताकि हम भी अपना व्यापार कर सके।

सड़क चौड़ीकरण से जहां एक तरफ लोगों को यातायात समस्या से छुटकारा मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ वहां के दुकान दारो ने निगम से अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments