17.5 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

नाबालिग बाइक चालक ने एक बुजुर्ग बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में वृद्ध बुरी तरह से घायल।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत इमली पारा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग बाइक चालक ने तेज रफ्तार से फर्राटे भरते हुए एक वृद्ध बाइक सवार को बुरी तरह ठोकर मार दिया। हादसे में वृद्ध बुरी तरह से घायल होकर सड़क में गिर पड़े। वहीं हादसे के बाद इमलीपारा रोड में लोगों की भीड़ जुट गई। एक नाबालिग बाइक में अपने साइड से तेज रफ्तार से फर्राटे भर रहा था इसी दौरान इमलीपारा में कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाने वाले वृद्ध एस के डहरिया अपने कोचिंग संस्थान से बाइक में सवार होकर गलत साइड से जा रहे थे।

जिसके बाद तेज रफ्तार नाबालिग वाहन चालक ने वृद्ध वाहन चालक को बुरी तरह ठोकर मार दिया। हादसे में वृद्ध एस के डहरिया के पैर में गम्भीर चोट आई है। जिन्हें तत्काल राहगीरों ने ऑटो के सहारे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिविल लाइन की पेट्रोलिंग पार्टी ने नाबालिग बाइक चालक को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन लेकर चली गई। जानकारी मिल रही है कि बाइक चालक तो नाबालिग है ऐसे में नियमानुसार उनके परिजनों के ऊपर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles