Homeहमर बिलासपुरमुख्यमंत्री साय के बिलासपुर आगमन पर शैलेश पांडे का बयान: आपराधिक घटना...

मुख्यमंत्री साय के बिलासपुर आगमन पर शैलेश पांडे का बयान: आपराधिक घटना हो रहा सांय-सांय, प्रदेश के विकास के बारे में करे विचार।

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर पहुंचे हुए थे। इस दौरान जब उनसे बिलासपुर जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने खराब लॉ एंड आर्डर को लेकर उल्टे कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने बताया था कि बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे द्वारा तारबाहर थाने के उद्घाटन कार्यक्रम में गृह मंत्री की मौजूदगी में थानों में रेट लिस्ट वाले बयान को याद दिलाया और बताया कि कांग्रेस के समय में ही आपराधिक घटनाएं ज्यादा हुई थी।

इस संबंध में कांग्रेस पार्टी की ओर से कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब पूर्व विधायक शैलेश पांडे से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया हैं। वे इतने बड़े पोस्ट पर बैठे हुए हैं बावजूद इसके मामूली से पूर्व विधायक के पीछे पड़ना उन्हें शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में प्रदेश सहित बिलासपुर जिले में हत्या, चाकूबाजी, चोरी लूटपाट उठाई गिरी, बलात्कार की घटना सांय सांय हो रहे है और तो और बिजली भी सांय सांय गुल हो रही है। इसलिए मुख्यमंत्री जी को प्रदेश के विकास के बारे में सोचना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments