27.1 C
Bilāspur
Friday, June 20, 2025
spot_img

प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने किया मौन धरना प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष सरकार पर जमकर बरसे।

प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के साथ महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस पार्टी अब सड़क पर है, यही वजह है कि मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के विधायक, जिला अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक, महापौर और कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था बेहतर नहीं करने पर मौन धारण करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन नेहरु चौक पर मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सहित जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल शामिल हुए। कांग्रेसीयो का मानना है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने के 8 महीने बीत जाने के बाद भी प्रदेश में कानून व्यवस्था में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। लगातार महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और ध्वस्त प्रशासनिक अमले को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर आ गई है।

यह मौन धरना एक तरह से भाजपा के लिए चेतावनी है कि अगर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर नहीं किया गया तो आगे इससे भी उग्र आंदोलन कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जाएगा और विपक्ष की एक सशक्त भूमिका वह निभाएगी। हालांकि दीपक बैज को दिखाने इंतजार करते कांग्रेसी तेज धूप में बैठे रहे। और दबे जुबान से कह रहे थे कि वे जल्दी आए ताकि हमें तेज धूप से मुक्ति मिले और यहां से चलते बने। इस मौन प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ के साथ सामान्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles