27.1 C
Bilāspur
Friday, June 20, 2025
spot_img

दहेज़ प्रताड़ना से पीड़ित आरती यादव ने पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौप ससुराल वालों पर की कार्यवाही की मांग।

थाना सरकंडा क्षेत्र से एक दहेज़ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। सरकंडा की रहने वाली आरती यादव ने पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंप कर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 6 माह की गर्भवती महिला पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने अपने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उनसे अपने परिवार और खुद को जान का खतरा बताया। आरती ने मीडिया को बताया की 2 दिसंबर 2022 को उनका विवाह सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले नवीन यादव के साथ हुआ था।आरती की मां कैंसर से पीड़ित थी इसलिए बहुत अधिक दहेज नहीं दे पाने की वजह से ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज़ की मांग की जा रही थी लेकिन फिर ससुराल पक्ष ने आरती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं गर्भवती होने के बाद भी पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर आरती का हाथ काटने की कोशिश की लेकिन किसी तरह से आरती अपनी जान बचाने में सफल रही।

अपने बच्चे और अपने परिवार के लोक लाज को बचाने के कारण आरती ससुराल में रह रही थी लेकिन लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान बचाने के लिए 30 अगस्त को आरती मौका पाकर ससुराल से निकल गई लेकिन वह घर पहुंच पाती इससे पहले उसके ससुराल वाले घर पहुंच कर आरती के पिता और माता को मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद आरती के पिता ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की, वहीं इस मामले में सरकंडा थाने ने नवीन यादव और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरती अभी भी न्याय की आस में भटक रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles