Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर: तीन साल की मासूम से दुकान संचालक ने की दुष्कर्म, आरोपी...

बिलासपुर: तीन साल की मासूम से दुकान संचालक ने की दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले से फिर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है।दरअसल मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली तीन साल की मासूम बिस्किट लेने दुकान गई थी। इस दौरान दुकान संचालक की नीयत बिगड़ गई। उसने मासूम को बिस्किट देने के बहाने दुकान के अंदर बुलाकर दुष्कर्म किया।इससे लहूलुहान मासूम किसी तरह घर पहुंची। मासूम ने पूछताछ में परिजनों को पूरी जानकारी दी,,इसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।एएसपी अर्चना झा ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी तीन साल की बेटी से दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे बिस्किट लेने के लिए रुपये मांगी।उसने रुपये देकर बेटी को दुकान भेज दिया। कुछ देर बाद उसकी बेटी घर आई और दर्द से कराहने लगी। इसके बाद मां ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि दुकान संचालक धरम बंजारे बिस्किट देने के बहाने अंदर बुलाकर गंदा काम किया। इसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गई।पुलिस ने तत्काल मामले में जुर्म दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया। इधर बालिका का डॉक्टरी जांच कराने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि जिस वक्त मासूम दुकान पहुंची, वहां पर दुकान संचालक के अलावा कोई नहीं था। दुकान संचालक ने इसका फायदा उठाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया।आरोपित दुकान संचालक धरम बंजारे विवाहित है। उसके तीन बच्चे हैं। पूछताछ में उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments