Homeहमर बिलासपुरसिरगिट्टी में संदिग्ध हालात में मजदूर की लाश मिली, हत्या की आशंका

सिरगिट्टी में संदिग्ध हालात में मजदूर की लाश मिली, हत्या की आशंका

उत्तरप्रदेश से मजदूरी करने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सिरगिट्टी क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सिरगिट्टी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे रेल लाइन के पास एक युवक की लाश मिली है। जिसकी सूचना पाकर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मृतक की पहचान संजय राजपूत के रूप में की है। मृतक मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो बीते एक साल से शहर में रहकर मजदूरी का काम करता था।घटनास्थल पर पुलिस को खून के निशान मिले हैं और मृतक के शरीर में गंभीर चोट के निशान भी हैं।मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।वही मृतक के साथी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम को उससे मुलाकात हुई थी। लेकिन उसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद सीधे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments