Homeहमर बिलासपुरबलौदा बाजार हिंसा: जेल में बंद कांग्रेसी नेताओं से कांग्रेस समिति ने...

बलौदा बाजार हिंसा: जेल में बंद कांग्रेसी नेताओं से कांग्रेस समिति ने की मुलाकात

10 जून को बलौदा बाजार में हुई हिंसा में कांग्रेसी नेताओं समेत कई ऐसे आरोपी जेल में है जिनका कांग्रेस समर्थन कर रही है। सतनामी समाज के धार्मिक प्रतीक के साथ अप्रिय घटना के बाद बलौदा बाजार में हिंसा भड़क गई थी। बाद में पुख्ता प्रमाण के आधार पर 163 से अधिक आरोपी पकड़े गए, जिनमें से कई कांग्रेसी नेता भी है। कांग्रेस का दावा है कि यह सभी निर्दोष है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बलौदा बाजार हिंसा में जेल में बंद कांग्रेस नेताओं से मिलने के लिए एक समिति बनाई है।

समिति के सदस्य शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बिलासपुर सेंट्रल जेल जाकर बलौदा बाजार हिंसा के आरोपी कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की। इस समिति में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, डॉक्टर शिव डहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर और प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवा देवांगन के साथ पूर्व विधायक शैलेश पांडे, शहर अध्यक्ष विजय पांडे और ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी भी शामिल रहे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया और उल्टे आरोप लगाया कि इस हिंसा में भाजपाई शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments