Homeहमर बिलासपुरस्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने पीतांबरा पीठ में वैश्विक संकट और संतों की...

स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने पीतांबरा पीठ में वैश्विक संकट और संतों की भूमिका पर की चर्चा

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज बिलासपुर पीतांबरा पीठ पहुंचे। बुधवार को अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ इकाई की कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में वे शामिल हुए, जिसमें संत समिति के द्वारा प्रदेश एवं देशहित में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती जी ने प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक घटनाक्रम संकेत कर रहे है कि आने वाले दिनों में विश्व युद्ध संभावी है , ऐसे में हिंदुओं का कम से कम अहित हो, इस पर अभी से कार्य शुरू करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश प्रथम है। देश बचेगा तो धर्म की रक्षा होगी ।इसके लिए अब संतो को भी सामने आना होगा। स्वामी जी ने आगाह किया कि सोरोस जैसी अंतरराष्ट्रीय ताकते देश में विघटनकारी शक्तियों को बढ़ावा देकर सत्ता परिवर्तन का प्रयास कर रही है। उन्होंने दोहराया कि भारत को ढाई मोर्चे पर लड़ना होगा। उनका मानना है कि वर्तमान में चीन तो शांत है लेकिन उसकी जगह अमेरिका ले चुका है। भारत को चीन और पाकिस्तान के साथ आंतरिक शत्रुओं से भी खतरा है। संत ने कहा कि संत समाज युवा संगठन का गठन कर रहा है जिसके पदाधिकारियो की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने देश और धर्म रक्षा पर महत्वपूर्ण बातें कहीं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments