Homeहमर बिलासपुरएचआईवी एड्स जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रचार रथ किया रवाना

एचआईवी एड्स जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रचार रथ किया रवाना

एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रचार रथ के जरिए जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कलेक्टर अवनीश शरण, आयुक्त नगर निगम अमित कुमार द्वारा एचआईवी एड्स प्रचार प्रसार रथ को कलेक्टोरेट कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार रथ के जरिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों , ब्लॉक के गांवों में भ्रमण कर एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.प्रभात श्रीवास्तव,,सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ,नोडल अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी, डीपीएम, स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments