Homeहमर बिलासपुरज्वेलरी शॉप में दो महिलाओं ने 80 हजार की चेन चुराई, CCTV...

ज्वेलरी शॉप में दो महिलाओं ने 80 हजार की चेन चुराई, CCTV में कैद

थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दो महिलाओं ने उठाईगिरी की एक चौंकाने वाली घटना को अंजाम दिया।दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पहुंची और मौका मिलते ही कीमती सोने की चेन चुराकर फरार हो गईं।यह घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरों में साफ तौर पर कैद हो गई, जिससे पुलिस को अपराधियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दोनों महिलाएं शॉप में अन्य ग्राहकों की तरह व्यवहार कर रही थीं। वे शॉप के कर्मचारियों का ध्यान भटकाकर मौका मिलते ही 80 हजार रुपये कीमती सोने की चेन चुरा ले गईं।घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।पुलिस ने सम्भावना जताया है कि महिला गैंग ओडिसा की हो सकती है क्योंकि उन्होंने ओडिसा में भी इसी तरह के वारदात को अंजाम दिया है।इस घटना ने शहर में सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर उन दुकानों में जहां कीमती सामान बेचे जाते हैं। ज्वेलरी शॉप्स के मालिकों के बीच अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।फिलहाल इस वारदात ने शहर के व्यापारी वर्ग में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस की ओर से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया गया है, और उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments