Homeहमर बिलासपुरराहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर: सिख समाज पर विवादित बयान का मामला...

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर: सिख समाज पर विवादित बयान का मामला गरमाया

अमरीका प्रवास के दौरान राहुल गांधी ने सिख समाज को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से देशभर में राहुल के बयान के बाद से सियासत गरमा गई है और इस मामले में लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है।राहुल गांधी के अमेरिका प्रवास के दौरान दिए गए बयानों को लेकर बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में भाजपा पार्षदों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 299 और 302 के तहत राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.शिकायत में भाजपा पार्षदों ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने अमेरिका प्रवास में सिख समाज के धार्मिक प्रतीक पगड़ी और कड़ा को लेकर भी अमर्यादित और अप्रासांगिक टिप्पणी करके भारतीय लोकतंत्र, भारत की सर्व समावेशी और सर्वस्पर्शी संवैधानिक व्यवस्था पर चोट पहुंचाने के साथ-साथ सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

राहुल गांधी का यह कृत्य भी भारतीय सर्वधर्म समभाव की छवि को बिगाड़ कर विश्व पटल पर सिख समाज को अपमानित करने और भारत की छवि को गलत रूप में प्रस्तुत करने की एक सोची समझी राजनीतिक साजिश को प्रमाणित करता है।बहरहाल इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।वहीं शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि एफआईआर के बाद मामले में जल्द से जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।मामले में खानापूर्ति करने पर आगामी दिनो में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments