Homeहमर बिलासपुरस्वच्छता पखवाड़े में मंगला में विधायक शुशांत शुक्ला और भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

स्वच्छता पखवाड़े में मंगला में विधायक शुशांत शुक्ला और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर में शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है।इसी कड़ी में मंगला क्षेत्र में भी पीएम मोदी के द्वारा शुरू किए गए विशेष मुहिम स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।मंगला के पूर्व सरपंच रमेश पटेल के नेतृत्व में शुरू किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा के विधायक शुशांत शुक्ला भी शामिल हुए।विधायक शुशांत शुक्ला,,शहर मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा उपाध्यक्ष रमेश पटेल सहित अन्य बीजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ हाथ मे झाड़ू लिए आसपास की सफाई करते नजर आए।इसके साथ ही आसपास के इलाको की भी साफ सफाई की गई।इसी के साथ अतिथियों की उपस्थिति में सभी ने अपने आसपास के इलाकों को हमेशा साफ सुथरा रखने संकल्प भी लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments