Homeहमर बिलासपुरशासकीय कार्य में बाधा और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

मल्हार क्षेत्र के गांव जैतपुर में सचिव किरण लता खांडेकर, पंचायत के सरपंच ,पंच और ग्रामीण पंचायत भवन में मासिक बैठक कर रहे थे ।इसी दौरान वहां राकेश दुबे पहुंच गया और मृत्यु प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के लिए जिद करने लगा। जब सचिव ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु बिलासपुर के अस्पताल में हुई है इसलिए नियम अनुसार अस्पताल से ही उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिससे नाराज होकर राकेश दुबे गाली गलौज और मारपीट करने लगा। इसकी शिकायत ग्राम सचिव ने थाने में की थी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने के आरोप में राकेश दुबे को गिरफ्तार कर लिया है, जो जैतपुर का ही रहने वाला है । आपको बता दे कि नए कानून में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments