Homeहमर बिलासपुरपुरानी रंजिश में चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश पर चाकू मार कर हत्या करने वाले आरोपी और उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 सितंबर को गुपचुप चाट बेचने वाला लवण निवासी विजय दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान अहिल्दा मोड़ के पास पुरानी रंजिश को लेकर राहुल नाम के बदमाश ने विजय पर चाकू से वार कर दिया, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाले राहुल को भगाने में मदद करने वाले चंद्रशेखर और देवेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे पूछताछ में पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद राहुल रायपुर भाग गया है। इसके बाद पुलिस ने हत्यारे राहुल और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments