Homeहमर बिलासपुररनिंग स्टाफ का डीआरएम कार्यालय के सामने धरना, नई पेंशन नीति और...

रनिंग स्टाफ का डीआरएम कार्यालय के सामने धरना, नई पेंशन नीति और प्रमोशन पर विरोध

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में मंगलवार को आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के द्वारा डीआरएम कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन नीति रेलवे कर्मियों के साथ धोखा है। सरकार इस नीति को वापस कर फिर से पुरानी पेंशन नीति लागू करें।धरना के दौरान उनका कहना था कि 10 से 12 साल हो गए ।

लोको पायलेट का प्रमोशन नहीं हुआ है। इसके अलावा भर्ती पर रोक लगाकर रखी गई है। इसके कारण हो यह रहा कि कार्यरत ट्रेन चालको के ऊपर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।दिन भर धरना देने के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम प्रवीण पांडेय से भेंट कर ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि नियम है कि रनिंग स्टाफ की ड्यूटी दो रात से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन, यहां स्टाफ से चार- चार रात ड्यूटी ली जा रही है। इसका प्रभाव कहीं ना कहीं उनकी सेहत पर भी पड़ रहा है लेकिन रेल प्रशासन को इससे कोई लेना देना नहीं है। आराम नहीं मिलने के कारण ही सिग्नल ओवरशूट की घटनाएं भी बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments