Homeहमर बिलासपुरविश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जेके कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं...

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जेके कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं का सम्मान

हर साल की तरह इस साल भी विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर रक्त के जरूरतमंदों के लिए जेके कॉलेज प्रबंधन की ओर से रक्तदान कैंप लगाकर मानवता का परिचय दिया गया। इस दौरान कॉलेज के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। रक्तदान के दौरान शिविर में जेके कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान रक्तदान महादान शिविर में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जेके कॉलेज के अध्यक्ष के खान ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर रक्तदान कैंप के आयोजन से अच्छा कोई भी आयोजन नहीं है।

उन्होंने शेरो शायरी के माध्यम से रक्तदान करने के लिए सभी को प्रेरित किया इस अवसर पर यहां के प्राचार्य ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर हर साल जेके कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ।यहां रक्तदान के दौरान जेके कॉलेज के शिक्षक विद्यार्थियों के अलावा बाहरी रक्तदाता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

यहां एकत्रित होने वाला रक्त थैलेसीमिया पीड़ितों एवं जरूरतमंदों के काम में आता है। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर जेके कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में हमेशा की तरह बड़ी मात्रा में थैलेसीमिया पीड़ितों एवं जरूरतमंदों के लिए रक्त इकट्ठा किया गया।रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देने के साथ ही साथ विशेष उपहार देकर भी सम्मानित किया गया।रक्तदान महादान शिविर को सफल बनाने में जेके कॉलेज के चेयरमैन के खान,, सेक्रेटरी डॉक्टर इरशाद खान,,डायरेक्टर आशीष सिंह,,प्राचार्य डॉ योगेश पुनेकर,,डॉक्टर विभोर जैन,,डॉ मोहम्मद अयाज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं जेके कॉलेज के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments