मंगला वार्ड 14 में सड़क, नाली और बिजली की समस्याएं सालों से जस की तस

मंगला के वार्ड क्रमांक 14 के निवासी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं, यहां नाली, सड़क और बिजली जैसी समस्या वर्षों बाद भी जस की तस बनी हुई है ।उसलापुर रेलवे स्टेशन के आगे अलका ऐवेन्यू के बाजू से लगे वार्ड में सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।सड़क जर्जर है। बारिश में पानी भरे होने के चलते गड्ढे का पता नहीं चलता। जब कि आगे स्कूल है ।यही से बच्चे रोजाना आना-जाना करते हैं और गड्ढे में गिरते भी नजर आते हैं ,साथ ही वाहन चालक भी हिचकोले खाते हुए निकलते हैं ।

कई बार हादसे के चलते लोग घायल भी हो चुके हैं वही इस मार्ग पर पहले दो बिजली के पोल लगाए गए थे लेकिन अब उन दोनों पॉल को हटा लिया गया है और बिजली के तार रोड किनारे ही जमीन से छू रहे हैं। यही से स्कूली बच्चों का आना-जाना होता है। इसी कारणवश कोई दुर्घटना होती है तो बिजली विभाग और निगम जिम्मेदार होगा। वार्ड वासियों का कहना है कि 9 से 10 वर्षों से इसी अवस्था में रह रहे हैं ,नगर निगम में शामिल होने का भी उन्हें का कोई फायदा नहीं मिला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles