21.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चलाया सदस्यता अभियान, हर बूथ पर 100 सदस्यों का लक्ष्य

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी हर 6 साल में सदस्यता का नवीनीकरण करती है। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व सदस्यों का नवीनीकरण और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सभी बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया गया। हर बूथ पर न्यूनतम एक सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए इस अभियान की शुरुआत की थी जिसके बाद से लगातार देशभर के साथ-साथ प्रदेश और जिला स्तर पर भाजपा का यह सदस्यता अभियान चल रहा है। इसी के तहत बुधवार को पंडित दीनदयाल जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मोर बूथ मोर अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया।

इसके तहत सभी विधानसभा में अलग-अलग बूथ में जाकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई ।बिलासपुर जिले के बिलासपुर, बेलतरा ,बिल्हा, तखतपुर, कोटा, मस्तूरी सहित अन्य जिलों और प्रदेशों में भी इसी तरह से भाजपा के नेता अपने अपने बूथ में पहुंचे और वहां लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।भाजपा ने आज के दिन के लिए हर बूथ में100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे हर बूथ में आसानी से पूरा कर लिया गया। भाजपा के सक्रिय सदस्यों के लिए 50 नए सदस्य जोड़ना अनिवार्य है, तो वही 3000 सदस्य बनने वाले मुख्यमंत्री के साथ डिनर करेंगे। विधायकों को 5000 और मंत्रियों को 10,000 नए सदस्य बनाना है। पिछली बार देश भर में 18 करोड़ से अधिक सदस्य भाजपा के द्वारा बनाये गए थे। इस बार इस लक्ष्य से आगे बढ़ने की कोशिश की जा रही है। नमो एप, मिस कॉल के अलावा रेफरेंस कोड से भी भाजपा के नए सदस्य जुड़ रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles