भाटापारा में ब्राउन शुगर बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। 12 तारीख को भाटापारा पुलिस ने सिद्ध बाबा रोड सुलभ शौचालय के पास घेराबंदी कर भूपेंद्र नाम के आरोपी को पकड़ा था, जिसके पास से 49 पैकेट ब्राउन शुगर और 31 नाइट्रा टैबलेट मिले थे। पूछताछ में पता चला कि राज नाम के आरोपी ने कोलकाता से आकर भूपेंद्र को यह नशीले पदार्थ उपलब्ध कराए थे।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी राज को भी गिरफ्तार कर लिया है जो 24 परगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जिसका ठिकाना रायपुर और भाटापारा में भी है ।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27,750 रु मूल्य का ब्राउन शुगर और ₹220 का नाइट टैबलेट जप्त किया था। इस मामले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।




