Homeहमर बिलासपुरएसईसीएल द्वारा 100 सफाई मित्रों का सम्मान, कलेक्टर अवनीश शरण ने की...

एसईसीएल द्वारा 100 सफाई मित्रों का सम्मान, कलेक्टर अवनीश शरण ने की सराहना

भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत एसईसीएल द्वारा दिनांक 28 सितंबर को सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी डॉक्टर प्रेम सागर मिश्रा ने की। कार्यक्रम में एसईसीएल में सेवा दे रहे 100 सफाई कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एसईसीएल में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही सफाई मित्रों की कल्याण की दिशा में किये जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। कलेक्टर शरण ने कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुंचने में एसईसीएल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि हम सभी को स्वच्छता के प्रति छोटे-छोटे प्रयासों से भारत को एक स्वच्छ और विकसित देश बनाने में अपना योगदान देना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसईसीएल सीएमडी डॉक्टर प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष की थीम के अनुरूप हम सभी को अपने स्वभाव एवं संस्कार में स्वच्छता को आत्मसात करने का प्रण लेना होगा। हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति खुद को जागरूक करना ही होगा।

इसके साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास करना होगा। इसके साथ ही आयोजन मे डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को स्वच्छता के श्रमदान करने के लिए स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से नियम आयुक्त अमित कुमार, आरपी चौहान साईओ जिला पंचायत, पीयूष तिवारी एसडीएम, आदि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ऐसी सीरियल द्वारा 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विभिन्न आयोजन शहर भर में किया जा रहे हैं जिसमें सार्वजनिक स्थान विशेष कर नदियों को साफ करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाई जा रही है इसके साथ ही बच्चों में सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता की पाठशाला एवं नुक्कड़ नाटक काव्य आयोजन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments