सोने की कीमतें 78,200 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंचीं, चांदी 94,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार की उथल-पुथल का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार पर दिख रहा है। सोने की कीमतें आज 78,200 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई हैं। जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। अगर मौजूदा हालात बने रहे, तो दीवाली से पहले सोना 80,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्याज दरों में कटौती और कुछ देशों में जारी युद्ध और अस्थिरता जैसी परिस्थितियां सोने और चांदी की कीमतों को ऊंचाई पर ले जा रही हैं। अगले सप्ताह तक सोने के 80,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की पूरी संभावना है। चांदी के बाजार पर भी वैश्विक प्रभाव स्पष्ट है। आज चांदी 94,650 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। चांदी की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं,और यह एक लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

वैश्विक बाजार में चल रहे उथल-पुथल और विभिन्न देशों के बीच संघर्ष की स्थिति ने भारतीय सराफा बाजार पर सीधा असर डाला है। इससे सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं। त्योहारी सीजन और नवरात्रि के साथ शादियों की खरीदारी शुरू होने वाली है। इस कारण ग्राहकी बरकरार है, और लोग लगातार सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles