पितृ पक्ष की तिथि पर गौ सेवक परिवार ने सामाजिक जन चेतना वृद्ध आश्रम में वृद्ध माताओ को भोजन कराकर दैनिक उपयोग की सामग्री वितरण किया। पीतर का समय चल रहा है ऐसे में दान और जरूरतमंद की सेवा करने से बड़ा पुण्य और कोई कुछ नहीं होता है। बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित होकर दान पुण्य कर एवं वृद्धाश्रम में वृद्ध माता के लिए भोजन वितरण कर रहे है। गौ सेवक गोपाल कृष्ण रामानुज दास ने बताया कि हर वर्ष पितृ पक्ष में इसी तरह गौ सेवकों द्वारा जरूरतमंदों की सेवा की जाती है और सबसे यह अनुरोध भी किया जाता है कि वृद्ध आश्रम में या किसी जरूरतमंद की सेवा अवश्य करें ।

पितृपक्ष के अवसर पर जगह-जगह लोग अपने पीतर को प्रसन्न करने के लिए दान पुण्य कर रहे हैं।




