बिलासपुर रेंज में 26 क्विंटल गांजा का नष्टीकरण, IG की अध्यक्षता में कार्रवाई

बिलासपुर रेंज अंतर्गत सात अलग अलग जिलों के थाना क्षेत्र में जब्त अवैध मादक पदार्थों का सोमवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में नष्टीकरण किया गया।सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि आईजी डा. संजीव शुक्ला की अध्यक्षता में कोनी स्थित सुधा एग्रो पावर प्लांट में रेंज के थानों में जब्त गांजा का नष्टीकरण किया गया है।सीएसपी ने बताया कि रेंज के अलग अलग थाना में 26 क्वीटंल गांजा को इकट्ठा कर उसे कोनी में जलाकर नष्टीकरण किया गया है।पिछले दिनों गृहमंत्री विजय शर्मा ने रेंज के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रमुखता से थानों में जब्त मादक पदार्थ नष्टीकरण करने का आदेश दिया था।

उसके बाद लगातार अधिकारियों के द्वारा थानेदारों की बैठक लेकर एनडीपीएस एक्ट प्रकरणों की समीक्षा कर जब्त गांजा का नष्टीकरण की तैयारी की जा रही थी।इसी कड़ी में बिलासपुर रेंज अंतर्गत सभी थानों के जप्त अवैध मादक पदार्थ को इकट्ठा कर सोमवार 30 सितंबर को आईजी की अध्यक्षता में नष्टीकरण किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles