सीपत रोड पर सरकारी जमीन से अवैध दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई

सीएमएचओ कार्यालय के सामने सीपत रोड में शासकीय जमीन पर बनी दुकानों को तोड़ने की कार्यवाही नगर निगम अमले द्वारा की गई। सरकंडा क्षेत्र में सीएमएचओ कार्यालय के सामने खसरा नंबर 593/3 पर रश्मि पांडे ने अवैध दुकानों का निर्माण कर चार लोगों को पिछले 10 साल से किराए पर दिया था। जिसे लेकर न्यायालय में रश्मि पांडे द्वारा अपील भी की गई थी। जिसे निरस्त कर दिया गया था। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस 25 सितंबर को दिया था।

अतिक्रमणकारियों द्वारा समय सीमा पर अतिक्रमण नहीं हटाने की वजह से निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेश अनुसार नगर निगम की टीम ने अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। शहर में सरकारी जमीन पर कब्जे के कई मामले देखे जा रहे हैं। जानकारी के बाद नगर निगम द्वारा कई जगहों पर कार्यवाही भी की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles