Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर: गांधी जयंती पर 65 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री...

बिलासपुर: गांधी जयंती पर 65 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री ने दिए शुद्ध पेयजल और अधोसंरचना का भरोसा

17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शहर में विभिन्न लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। वार्डों में जल आवर्धन के कार्य से यहां के रहवासियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा और पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी। डिप्टी सीएम अरूण साव 15 वें वित्त,अधोसंरचना मद,डीएमएफ मद के कुल 50 करोड़ 13 लाख 55 हजार की लागत से 46 कार्यों का भूमिपूजन किया और 14 करोड़ 83 लाख की लागत से 43 कार्यों का लोकार्पण कर शहरवासियों को समर्पित किया।

इसी कड़ी में सेंट्रल लाइब्रेरी फेस 2 और टाउन हाल जीर्णोद्धार समेत 43 कार्यों का लोकार्पण किया गया।वहीं जल आवर्धन समेत पूरे शहर में सीसी सड़क,नाली,स्ट्रीट लाईट समेत अन्य कार्यों का भूमिपूजन कर शुरूआत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में विकास ठप हो गया था जिसे अब उनकी सरकार गति दे रही है क्योंकि उनका नारा था हमने बनाया है हम ही सवारेंगे।

64 करोड़ का यह कार्य आज बिलासपुर की जनता को समर्पित हुआ है आने वाले समय में और भी विकास कार्यों के माध्यम से जनता की समस्याओं का निदान सरकार करेगी। इस मौके पर तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बेलतरा विधायक सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments