Homeहमर बिलासपुरसोलापुरी: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वृहद सफाई अभियान, समिति ने...

सोलापुरी: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वृहद सफाई अभियान, समिति ने मनाई गांधी जयंती

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया गया । स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता अभियान के अंतिम दिन विविध आयोजन हुए। इसी क्रम में रेलवे क्षेत्र के स्टेशन रोड बारह खोली चौक में सोलापुरी माता पूजा आयोजन स्थल पर सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने वृहद सफाई अभियान चलाकर आसपास क्षेत्र की सफाई की। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती के अवसर पर इस अभियान को चलाया गया है।

आगामी दिनों में रेलवे क्षेत्र के आसपास के दूसरे इलाकों में भी इसी तरह स्वच्छता कार्यक्रम किए जाने की बात समिति के पदाधिकारियो ने की । इस मौके पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्य सफेद गणवेश में मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments