बिलासपुर पुलिस की ‘शक्ति टीम’ का गठन: नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा करेगी सुनिश्चित

नवरात्रि का पर्व शक्ति आराधना का पर्व है जिसकी शुरुआत 3 अक्टूबर से हो गयी है।सभी लोग सुरक्षित रहते हुए बड़े उमंग उत्साह के साथ माता रानी का यह पर्व मनाएँ इस लिए बिलासपुर पुलिस ने अपनी कर्मठ महिला पुलिस की नई टीम बनाई है, जिसे शक्ति का नाम दिया गया है ।

इस टीम के महिला सदस्य सभी दुर्गा पूजा पंडालों और डांडिया कार्यक्रम की सुरक्षा तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखेगी और कार्यवाही भी करेंगी।महिला शक्ति टीम ऐसे लोगों की खबर लेगी जो गड़बड़ी करेंगे। उनके साथ पुलिस के जवान भी मौजूद रहेंगे।एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि फिलहाल एसपी रजनेश सिंह की ओर से गठित शक्ति टीम में 10 सदस्यीय पुलिस की टीम शामिल है।जरूरत पड़ने पर टीम में अन्य पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया जायेगा।

बिलासपुर पुलिस का उद्देश्य है कि सभी शांतिपूर्ण तरीके से माता रानी का शारदीय नवरात्र का महापर्व मनाएं।बहरहाल पुलिस ने आम लोगों से भी अपील है कि विभिन्न आयोजनों में आयोजनकर्ता अपने वालंटियर लगायें जो श्रद्धालुओं को सुगम यातायात उपलब्ध करावें । किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दें और ऐसी कोई भी घटना घटित होने की आशंका पर तत्काल शक्ति टीम और वहां मौजूद पुलिस को इसकी सूचना दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles