बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म का निर्माण: 2024 तक पूरी होगी योजना

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। रेलवे ने दो नए प्लेटफार्म के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे बाद कुल 10 प्लेटफार्म हो जाएंगे। इस कार्य की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन विभाग को सौंपी गई है। निर्माण कार्य की शुरुआत भी हो चुकी है । रेम्प और सीढ़ियों के लिए ढाचा तैयार हो चुका है। प्लेटफार्म पर फर्श बिछाने का काम भी तेजी से चल रहा है। रेलवे में तेजी से हो रहे अधोसंरचना विकास कार्यों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि नए प्लेटफार्मों का निर्माण समय पर पूरा होगा।

इसके साथ ही यार्ड रीमॉडलिंग का काम भी किया जा रहा है, जिससे ट्रेनें यार्ड या उसके पहले रोकने की मज़बूरी से बचा जा सकता है. नए निर्माण से ट्रेनों के संचालन में सुधार आयेगा। दोनों नए प्लेटफार्मों का निर्माण कार्य वर्ष 2024 के अंत तक पूरा होने की संभावना है। रेलवे के मुताबिक,निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसका असर स्टेशन के दूसरी ओर साफ देखा जा सकता है। नए प्लेटफार्म के बनते ही स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा और ट्रेनों का संचालन भी पहले से बेहतर हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles