रेलवे क्षेत्र में पटाखा दुकानें बनीं समस्या, आगजनी की आशंका से चिंतित अधिकारी

बुधवारी बाजार मे लगने वाले पटाखा दुकानों ने रेलवे अधिकारियों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। क्षेत्र में आगजनी की आशंका के चलते अधिकारी चिंतित हैं औऱ इसे टालने लगातार जुगत भिड़ा रहे।हाल ही में शहर के बीच तोरवा क्षेत्र के एक फटाखा दुकान में लगी आग ने इस खतरे को और गंभीर बना दिया है।जिसके बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया हैं।अधिकारियों ने रेलवे परिक्षेत्र से दुकानों को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की सलाह दी है, ताकि रेलवे परिसर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।जिला प्रशासन से भी रेलवे ने खाली इलाकों में दुकानदारों को व्यवसाय करने की अनुमति देने अपील की है।

प्रशासन भी इस समस्या के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके और पटाखा व्यवसाय पुरी सुरक्षित औऱ दुर्घटना रहित संचालित किया जा सके।अब यह देखना होगा कि कब तक जिला प्रशासन और रेलवे मिलकर इस समस्या का समाधान निकाल पाते हैं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles