शहर के बीचो-बीच एक ऐसा मंदिर स्थित है, जिसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। गोल बाजार में स्थित हरदेवलाल मंदिर की स्थापना के पीछे एक रोचक कहानी है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मां भगवती देवी की स्वयंभू प्रतिमा 500 साल पहले मिली थी। स्वयंभू होने से लोगों की आस्था बढ़ती ही गई। 500 साल से मां अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती आ रही है।

मान्यता है की मां भगवती देवी के आशीर्वाद से हर संकट दूर हो जाते हैं। हरदेव लाल मंदिर में माता रानी को जल चढ़ाने से माता रानी सब की समस्या दूर कर देती है। 500 वर्ष प्राचीन मंदिर का इतिहास जानने का प्रयास करते हैं




