रविवार को सदर बाजार क्षेत्र में लगने वाले संडे बाजार को रिवर व्यू में शिफ्ट कर दिया गया है। आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखकर बिलासपुर के मार्ग को जाम मुक्त करने की दिशा में कई योजनाएं बनाई गई है। सदर बाजार क्षेत्र को हर दिन शाम 4:00 बजे से वन वे भी किया गया है। संडे बाजार को रिवर व्यू मे शिफ्ट करने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखा जा रहा है।

गोल बाजार में लगने वाले जाम से अब लोग परेशान नहीं होंगे। इससे मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से भी अब लोगों को निजात मिलेगी। सदर बाजार गोल बाजार क्षेत्र को जाम मुक्त किया जा सका है। तो वही दुकान के सामने अपनी फेरी लगाने वालों से भी मुक्ति मिलेगी ग्राहक भी आराम से अब यहां खरीदारी कर सकेंगे।

इसके साथ ही गोल बाजार के व्यापारियों ने भी अपनी खुशी जाहिर की है व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला वाकई ट्रैफिक व्यवस्था को सही कर सकता है। शाम के समय में यहां पर रोजाना जाम की स्थिति निर्मित होती थी। लेकिन अब बाजार वहां शिफ्ट करने से यह समस्या देखने को नहीं मिलेगी और त्योहारों के सीजन में भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहेगी।




