एसईसीआर बिलासपुर अंतर्गत बिरसिंह पुर में चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग का काम काफी तेज गति से चल रहा है।3 अक्टूबर से शुरू हुआ यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य आगामी 11 अक्टूबर तक चलना है।बता दें कि कार्य के चलते एवं सुरक्षा के लिहाज से कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।ताकि भविष्य में यात्रियों को और भी ज्यादा बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसईसीआर बिलासपुर के सीपीआरओ डॉ सुस्कर विपुल विलासराव ने बताया कि अधोसंरचना विकास कार्य के अंतर्गत बिलासपुर रेल मंडल के बीरसिंहपुर स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने के लिए बीरसिंहपुर यार्ड मॉडिफ़िकेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बीते दिणो अप लाइन में 2 प्वाइंट एण्ड क्रासिंग को स्थापित किया गया।120 मीटर प्लेन ट्रैक एवं 1 एसईजे का डिस्मेंटलिंग कार्य किया गया।इसके साथ ही 20 वेल्डिंग कार्य,6 ग्लुड ज्वाइंट और 2 क्रॉस ओवर एवं 2 प्वाइंट और क्रासिंग का एक राउंड टैपिंग कार्य किया जा चुका है।कार्य के पूरा हो जाने से ना केवल ट्रेनों की गति बढ़ेगी बल्कि ट्रेनों का संचालन भी समय से होगा इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।




